
Ranchi: राजधानी रांची के डीपीएस स्कूल की ऑनलाइन क्लास को हैक कर लिया गया है इसमें अश्लील तस्वीरें डाली जा रही हैं और म्यूजिक बजाया जा रहा है. डी पी एस स्कूल की ऑनलाइन क्लास में बीते 3 दिनों से एक अज्ञात आदमी शामिल हो रहा है. यह मामला क्लास 4d का है. ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील फोटो डाल कर भद्दा कमेंट किया जा रहा है. क्लास के दौरान बीच-बीच में ऑटोमैटिक वीडियो और गाना बजने लगता है जिससे स्कूल प्रबंधन काफी परेशान हुआ है. इस मामला को गंभीरता से लेते हुए इस घटना की शिकायत साइबर सेल में कराई है.
इसे भी पढ़ें:रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर फैसला सोमवार को
साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज की
स्कूल प्रबंधन को यह पता नहीं चल रहा है कि इस प्रकार की बदमाशी कौन कर रहा है. इस घटना से स्कूल के विद्यार्थी के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी परेशान हैं. स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज की है. साइबर डीएसपी यशोधरा इस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं.
इसे भी पढ़ें:पहली जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTags अनिवार्य




