National

कोरोना वायरस: सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्द्धसैनिक बलों में 11वीं मौत

New Delhi: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37 वर्षीय जवान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गयी है और इसी के साथ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में इस बीमारी के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गयी है.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सीआरपीएफ की 141वीं बटालियन के कांस्टेबल की शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गयी. कांस्टेबल कैंसर से भी पीड़ित था.

अधिकारियों ने बताया कि जवान का अप्रैल से उपचार चल रहा था और वह बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी.

यह कोरोना वायरस के कारण सीआरपीएफ में तीसरी मौत और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) या अर्द्धसैनिक बल में 11वीं मौत है.

कोरोना वायरस के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चार, सीमा सुरक्षा बल में दो, सशस्त्र सीमा बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक-एक कर्मी की मौत हो चुकी है.

सीआरपीएफ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,550 मामले सामने आये हैं जिनमें से 1,100 मरीज ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – एयरलिफ्ट होंगे लेह में फंसे संथाल के 208 मजदूर, सोमवार को 115 और मंगलवार को 93 की संख्या में पहुंचेंगे रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button