
Bokaro/Bermo: एसपी चंदन कुमार झा ने जिले के 7 इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गयी है.
एसपी ने सभी इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टर को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने स्थानों में प्रभार ग्रहण कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.
कौन कहां भेजे गये
- इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी बनाया गया.
2. इंस्पेक्टर विनोद कुमार को बालीडीह थाना प्रभारी बनाया गया.
3. इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान को तकनीकी कोषांग में पदस्थापित किया गया.
4. सब इंस्पेक्टर अनिल उरांव को चतरोचट्टी थाना प्रभारी बनाया गया.
5. सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार शर्मा को पेंकनारायणपुर थाना प्रभारी बनाया गया.
6. सब इंस्पेक्टर शंकर कुमार माराफारी थाना प्रभारी के प्रभार में रहेंगे.
7. सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को पुलिस लाइन बोकारो में पदस्थापित किया गया.
इसे भी पढ़ें – कोरोना के डर से समाज ने नहीं दिया साथ, मुस्लिम युवकों ने पहुंचाया मुक्तिधाम
दो माह में बोकारो थर्मल से दो इंस्पेक्टरों सहित 7 थानेदारों का तबादला
बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना में विगत् दो माह के दरम्यान दो इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिये जाने से उनकी कार्यशैली को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
30 मार्च को बोकारो की प्रभारी एसपी सुजाता वीणापाणि ने 1994 बैच के बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर का तबादला बोकारो कोरोना नियंत्रण कक्ष में कर दिया था.
उमेश कुमार ठाकुर का कार्यकाल कोयला के अवैध कारोबार को लेकर काफी सुर्खियों मेें था. लाॅकडाउन में भी कोयले का कारोबार जारी रहा था.
तबादले के बाद उमेश कुमार ठाकुर के स्थान पर 1989 बैच के विनोद कुमार की पदस्थापना की गयी थी. विनोद कुमार के दो माह का कार्यकाल बालू के अवैध कारोबार तथा 5 जून की रात्रि कथारा ऑफिसर काॅलोनी में डकैती की घटना को लेकर सुर्खियों में था.
7 जून को जिले के एसपी चंदन झा ने विनोद कुमार का तबादला बालीडीह थाना करते हुए उनके स्थान पर 1994 बैच के रविंद्र कुमार सिंह की पदस्थापना कर दी है.
एक लंबे अर्से के बाद बोकारो थर्मल थाना के थानेदार का तबादला दो माह में दो बार किया गया है.
इसे भी पढ़ें – वनाधिकार कानून के तहत बड़े व्यापारी को आवंटित हुई थी जमीन, ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य




