
Jamshedpur : गर्मी से हलकान लोगों के लिए राहत की खबर है. बारिश गर्मी से राहत देगी. तात्कालिक मौसम चेतावनी में मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के बोकारो, लातेहार, रांची, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.




