
New Delhi: कोरोना के नए ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे के बीच देश में 547 दिनों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे गिरी है. बुधवार की सुबह तक देश में 99093 सक्रिय मरीज थे. इधर, मंगलवार को 24 घंटे में देश में 8,954 संक्रमित मिले हैं. इस बीच 267 और लोगों की जान चली गई है. मंगलवार को 24 घंटे में 10, 207 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में अब तक 3,45,96,776 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार 183 लोग ठीक हो चुके है. देश में अब तक कोरोना से 4,69,247 लोगों की मौत हो चुकी है.




