Khas-KhabarNational

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में दो आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

ShriNagar: जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ भी जारी है. एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तानी विदेश मंत्री का आरोपः चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए भारत रच रहा हमले की साजिश

दो आंतकी ढेर

पुलिस के एक अधिकारी ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को उत्तर कश्मीर में सोपोर के हार्दशिव इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया.
लेकिन ये सर्च ऑपरेशन उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इनकाउंटर में दो दहशतगर्दों के मारे जाने की खबर है. यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. सोपोर पुलिस, 22 आरआर और सीआरपीएफ की ज्वॉइंट टीम मौके पर मौजूद है और आतंकियों से मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

इससे पहले 23 जून को पुलवामा के बांदजू इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था. हालांकि, इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था.

इसे भी पढ़ेंःबिहार: कोविड-19 से अब तक 55 लोगों की मौत, कुल मामले बढ़कर 8 हजार से पार

इस साल अबतक सेना ने मार गिराये 92 आतंकी

इस साल 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने घाटी में 36 ऑपरेशनों में 92 आतंकियों को मार गिराया हैं. जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किये जा चुके हैं. बचा दें कि 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मारा था. मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल मुजाहिद्दीन के ही हैं. संगठन के ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू समेत कई कमांडरों को भी जवानों ने ढेर कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंःबिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की दिशा में हेमंत सरकार ने बढ़ाया कदम, JBVNL को मिलेंगे 1000 करोड़ 

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button