
Ranchi: बेशक, देश में फिलहाल कोरोना कोरोना के राहत मिलती नहीं दिख रही है. मगर यह दूसरा दिन जब रोजोना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी आई है. रविवार को देशभर में कोरोना वायरस के 3,70,188 मामले मिले और 3,375 लोगों की मौत हुईं. शनिवार को 3.92 लाख मामले और मौत 3700 के करीब थी. इससे एक दिन पूर्व संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख के पार कर गई थी.
सिर्फ पिछले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान 26 लाख से अधिक मामले सामने आए. करीब 23800 लोगों की मौत हुई. इसी सप्ताह शुक्रवार को रिकार्ड चार लाख से अधिक मामले सामने आए.
महाराष्ट्र व दिल्ली की स्थिति सबसे खराब
महाराष्ट्र में रविवार को 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत हो गईं. पिछले 24 घंटे के दौरान 51,356 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में 6,68,353 उपचाराधीन मरीज हैं.
इधर, दिल्ली में रविवार को 20,394 नए मामले आए और 407 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है.
देश में इन राज्यों में मिल रहे हैं अधिक मरीज
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, बंगाल, बिहार.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उठाए गए सख्त कदम
हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए राज्य में तीन मई से एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू कर दिया है. इससे पहले हरियाणा के नौ जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया था. वहीं जम्मू-कश्मीर में 31 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी और कौशल विकास संस्थान बंद रहेंगे.




