Jamshedpur

एमजीएम अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला को तड़पता छोड़ा, जच्चा-बच्चा की हो गयी मौत

Jamshedpur :  कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटी है. मामला अस्पताल के गायनिक वार्ड की है. जहां डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का समय से प्रसव नहीं किया. डॉक्टरों की अनदेखी के कारण अंततः तड़प-तड़पकर महिला की मौत हो गयी. महिला पूजा देवी टेल्को थाना क्षेत्र के झगड़ू बगान की रहने वाली थी. घटना से आक्रोशित महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान उनके निशाने पर स्वास्थ्य मंत्री भी रहे.

शनिवार की रात कराया था भर्ती

शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था. महिला की स्थिति अचानक खराब हो गयी. इससे पहले जब उसे अस्पताल लाया गया तब उसकी कोविड जांच की गई थी. जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उसके बाद डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया. महिला अस्पताल में तड़पती रही. करीब एक घंटे तक महिला प्रसूति वार्ड के बाहर फर्श पर इलाज के लिए छटपटा रही थी, लेकिन उसके इलाज के लिए न तो डॉक्टर और न नही नर्स पहुंची. महिला के परिजनों को भी यह कहकर भगा दिया गया कि इसे कोरोना है. अंततः महिला की मौत हो गई. उसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया. वे डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- मोबाइल फोन और कंप्यूटर छोड़कर बच्चे मैदान में आयेः डॉ. इरफान अंसारी

Related Articles

Back to top button