
Koderma: नाउम्मीद, निराशा और झूठ का नाम है भाजपा. भाजपा कमोबेश 1977 के बाद से सबसे ज्यादा कोडरमा से चुनकर संसद गयी. लेकिन कोडरमा के हालात नहीं बदले. देश मे पिछले 10 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन कोडरमा के सवालों को हल करने में नाकाम साबित हुई ह. सांसद से मंत्री तक का सफर करने वाली भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी कोडरमा के लिए विश्वविद्यालय और केंद्रीय स्तर का स्कूल तक नहीं ला पाई. कोडरमा इसबार बदलाव के पक्ष में झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर जनता की आवाज को संसद में पहुंचाना चाहती है. उक्त बातें इंडिया गठबंधन के भाकपा माले से कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह ने जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि स्थितियां बेहतर हो, बेहतर होने की दिशा में प्रयास हो, इसके लिए भाकपा माले ईमानदारी से संसद से सड़क तक आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने कहा कि कोडरमा को बेहतर बनाया जा सकता है, ढिबरा, पत्थर और क्रशर उद्योग को बचाने के लिए नीति संसद से ही बन सकती है. लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा सांसद ने कभी प्रयास ही नही किया. झारखण्ड और कोडरमा के मान सम्मान लौटने के लिए जनता बदलाव चाहती है. राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, बोकारो के पूर्व राजद प्रत्याशी अवधेश प्रसाद यादव, जेएमएम नेता गोपाल यादव, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, प्रकाश रजक, बसपा नेता प्रकाश अंबेडकर, राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, संजय दास सरफराज नवाज, इब्राहिम अंसारी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन के मुद्दे पर जनता वोट करेगी. उन्होंने बदलाव और कोडरमा के मान सम्मान लौटाने के लिए बिनोद सिंह को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क में जनता का प्रेम और सहयोग बदलाव की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसबार धनबल और लोगों को बांटकर राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी. मौके पर महेश यादव, मो मुबारक, बासुदेव यादव, सिकंदर राम, मो असलम, संजय दास, रामबचन यादव, मंटू यादव, विजय यादव, परवेज खान, सहदेव यादव, मिथलेश साव, मो आलम, अनिल यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे.
इन इलाकों में चला जनसम्पर्क
इंडिया गठबन्धन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह के जनसम्पर्क अभियान में कारवां लगातार बढ़ते जा रहा है. बिनोद सिंह ने पिपचो, निमाडीह, कटाही, कुंडीधनवार, मसमोहना, बगरीडीह, बगड़ो, काराखूंट, खरखोट्टा, इंदरवा चौक, लोकाई चौक, खरीडीह, गरहाय, कमेडीह, लरियाडीह, पथल डीहा, सोदेडीह, चिगलाबर, बेकोबार उतरी, बेकोबार दक्षिणी, बिछीपहरी, चांदेडीह, भंडरवा, संग्रामडीह इलाके में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए और जनता को संबोधित किया.




