
Ranchi : सदर हॉस्पिटल को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया था. इसके बाद से यहां केवल इमरजेंसी वाले मरीज को ही डॉक्टर सलाह दे रहे थे. वहीं ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. अब कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की रिकवरी तेजी से हो रही है. वहीं नए मरीजों के आने का सिलसिला नहीं के बराबर रह गया है. पिछले 3 दिनों में हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित सिर्फ एक ही मरीज एडमिट हुआ है.
अभी इंडोर में अब 26 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. ऐसे में हॉस्पिटल प्रबंधन जल्द ही ओपीडी खोलने की तैयारी में है. जिससे कि सामान्य मरीज भी हॉस्पिटल में आकर अपना इलाज करा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए CM नीतीश का बड़ा ऐलान, हर माह देंगे 15,000
274 बेड हो गये हैं खाली
पिछले महीने कोरोना अपने पीक पर था. हॉस्पिटल में बेड कम करने लगे थे. 300 बेड कोरोना मरीजों के लिए रखे गए थे. आज स्थिति यह है कि हॉस्पिटल में 274 बेड खाली पड़े हैं. ऐसे में इंडोर को भी चालू करने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर में लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे
सबसे ज्यादा आते हैं प्रेग्नेंसी केस
हॉस्पिटल में आम दिनों में 800 से 900 मरीज ओपीडी में आते हैं. इनमें 60 परसेंट मामले प्रेगनेंसी के होते हैं. ऐसे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. वहीं ऑनलाइन ही डॉक्टर से कंसल्ट कर रहे थे. अब ओपीडी शुरू हो जाने से उन्हें काफी राहत मिल जाएगी.
इस मामले में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एस. मंडल का कहना है कि कोरोना के मरीज काफी कम हो चुके हैं. अब हमलोग ओपीडी खोलने की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल 3 जून तक लॉकडाउन चल रहा है. अगर सरकार इसमें छूट देती है तो हम लोग ओपीडी खोलने पर विचार करेंगे.
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में जरूरतमंदों को नहीं नसीब है अनाज, पर मुर्दे उठा रहे हैं राशन




