HEALTHJharkhandLead NewsNationalNEWS

CORONA NEWS: प्रभावित जिलों के डीएम के साथ 20 को मीटिंग करेंगे पीएम

10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम होंगे शामिल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को जिलों के जिलाधिकारियों (District Magistrates) से बातचीत करने का फैसला किया है, प्रधानमंत्री  वैसे जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे जो कोविड-19 महामारी से ज्यादा प्रभावित हैं.

कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों को समूहों में बांटा गया हैः

बहरहाल, देशभर के विभिन्न राज्यों के कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों को समूहों में बांटा गया है. पीएम मोदी अलग-अलग दिन एक-एक समूह से बात करेंगे. इसकी शुरुआत 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ बातचीत से होगी. पहले दौर की मीटिंग में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के जिलाधिकारी शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के 9, उत्तर प्रदेश के 4, राजस्थान के पांच, ओडिशा के 3 जिले जबकि पुडुचेरी के 1 जिले के ताजा हालात पर चर्चा होगी.

बनेगी कोरोना को काबू करने की रणनीति:

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस मीटिंग में कोविड मैनेजमेंट के लिए बनी एंपवार्ड कमिटी के सदस्य भी शामिल होंगे जो जिलाधिकारियों से जमीनी हालात का जायजा लेने, महामारी से निपटने में आ रही दिक्कतों को जानने-समझने के बाद अपना सुझाव देंगे. एंपवार्ड कमिटी उन्हें अपने-अपने जिलों में टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रीटमेंट के साथ-साथ टीकाकरण अभियान पर जोर देने की रणनीति बताएंगे. कुल मिलाकर, जिलों में जल्दी से कोरोना को नियंत्रित करने की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ेः 18+Covid Vaccination: जानिए, रांची में कहां लगेगा टीका, क्या हैं नियम

 

Related Articles

Back to top button