
Panna(MP): कोरोना की दूसरी लहर ने गावों में भी पैर जमाना शुरू कर दिया है. गांवों में ना सिर्फ संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है बल्कि कई लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं. इस बीच अब नदी में ही कोरोना मृतक के शव को प्रवहित करने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है. मध्यप्रदेश से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां पर रुंझ नदी में एक साथ कई शव तैरते दिखे हैं. गांव के लोगों को शक है कि कोरोना से मरे मरीजों के शव को नदी में ऐसे ही प्रवाहित किया जा रहा है.
नदी में एक साथ तैरते दिखे कई शवः
अब एमपी के पन्ना से सामने आई ये घटना हैरान भी करती है और कई तरह के सवाल भी खड़े होते हैं. लेकिन प्रशासन की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि नदी में जिन लोगों के शव मिले हैं, उनकी मौत कोविड से हुई है या नहीं. अभी के लिए ये सिर्फ गांव वालों का एक शक मात्र है. वैसे जब से रुंझ नदी में कई सारे शव देखने को मिले हैं, गांव में खौफ का माहौल है और कोई भी नदी में नहीं जा रहा है.
चार दिन से वह शवों को देख रहे हैः ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार तीन चार दिन से वह शवों को देख रहे हैं, इस बारे में पंचायत को भी बताया गया था. लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. एक स्थानीय निवासी ने कहा है कि तीन चार दिन से वह शवों को देख रहे है जिससे ग्रामीण काफी डरे हुए हैं. घटना की शिकायत ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत सचिव,सरपंच व जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने भी मामले की सुध नहीं ली.
इसे भी पढ़ेः दवा कारोबारी राकेश रंजन व निजी अस्पताल के प्रबंधक मुकेश सिन्हा को सीआईडी ने पीआर बांड पर छोड़ा




