GoddaJharkhand

#Corona : गोड्डा एसपी ने जवानों को संक्रमण से बचने के लिए काढ़ा पीते रहने को कहा

Godda: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने कोरोना से बचाव के उपाय बताये.

एसपी ने गोड्डा जिले के सभी थाना, चेकपोस्ट, कंट्रोल रूम, पुलिस केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु गर्म तुलसी पत्ता, अदरक, कालीमिर्च, दालचीनी से बना काढ़ा सेवन करने का निर्देश दिया.

साथ ही एसपी ने नगर थाना में पहुंच कर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के साथ गर्म काढ़ा पीया.

इसे भी पढ़ें – रांची: #Corona से निपटने के लिए झारखंड पुलिस लेगी CRPF से सहयोग, DGP की अपील – ना फैलायें सोशल मीडिया पर कोई अफवाह

विकट परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में लगे हैं पुलिसकर्मी

एसपी के नेतृत्व में गोड्डा पुलिस के सभी पुलिस पदाधिकारी/जवान अपनी जान की परवाह किये बिना इस विकट परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे जनता की सेवा में लगे हैं.

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लाउड स्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के उपाय तथा काढ़ा पीने की सलाह दी गयी.

भोजन के साथ-साथ लॉकडाउन का अनुपालन करा रही गोड्डा पुलिस

लॉकडाउन के दौरान गोड्डा पुलिस जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ-साथ सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन कराने में भी जुटी हुई है.

एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के निर्देश पर गोड्डा पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए सुबह से जिले के हर इलाके में मुस्तैद होकर सड़कों पर गश्ती लगा रही है.

बेवजह सड़क पर घूमने वालों और वाहन चालकों को पुलिस उठक-बैठक करा रही है. वहीं घर में रहने की चेतावनी दी जा रही है. बाजार में भीड़ रोकने के लिए सुबह से ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर तैनात रहते हैं.

लॉकडाउन के दौरान चौक चौराहों को सील कर दिया गया है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी जाती.

इसे भी पढ़ें – चतरा : क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर पैदल बंगाल जा रहे थे 35 मजदूर, पुलिस ने पकड़कर वापस सेंटर लाया

बिहार से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के निर्देश पर जिले में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान बिहार से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.

इसके अलावा बिहार के भागलपुर, बांका जिला से कोई व्यक्ति प्रवेश न करे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सभी कार्यरत कर्मियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – #TerrorFunding के आरोपित महेश अग्रवाल और अमित अग्रवाल की अंतरिम राहत 30 मई तक बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button