BiharLead News

मुंगेर में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 11 मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Munger :  जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका की सुगबुगाहट रविवार से शुरू हो गई है. यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक साथ 11 संक्रमित मरीज मिले हैं. इस खबर के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.  गौरतलब है कि 2020 में भी बिहार के अंदर पहली लहर की शुरूआत इसी जिले से हुई थी.

इसलिए लोगों के मन में अब तीसरी लहर का खौफ मंडराने लगा है. जानकारी के अनुसार मरीजों में बीएमपी का जवान,  महिला और बच्चे शामिल है. जिले के सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है. और लोगों से कोरोना के गाइडलाइन को फॉलो करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ेंः पटना के चर्चित जिम ट्रेनर गोली कांड पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी

Related Articles

Back to top button