
Chatra : जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना विस्फोट हुआ है. एक साथ 170 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं दो लोगों ने कोरोना संक्रमन दम तोड़ा है.
फिलहाल सरकारी दिशा निर्देश जारी मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्हें कोविड केयर सेंटर में रखा जा रहा है. जबकि बिना सक्ष्ण वाले मरीजों को घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेःफेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, लगातार लोगों को दी जा रही जानकारी
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में संक्रमितों की संख्या 590 पहुंच गयी है. जिसमें 20 लोग स्वस्थ हुए हैं और फिलहाल 570 सक्रिय मामले हैं. जबकी 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें चतरा सदर के 239, हंटरगंज के 85, इटखोरी के 67, प्रतापपुर के 76, सिमारिया के 190 और टंडवा के 82 लोग संक्रमण का सिकार हैं.
वहीं गिद्धौर से भी एक शिक्षक समेत दो लोगों में कोरोना सिमटम्स दिखाई दे रहे हैं. संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लेने की बात जिला प्रशासन के द्वारा कही जा रही है. लेकिन पत्थलगड़ा, सिमरिया व टंडवा आदि प्रखंडों के कई ऐसे संक्रमित हैं जिनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल नहीं लिया गया है.




