
Palamu : मेदिनीनगर शहर समेत जिले भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. गुरूवार को जिले भर में 3325 लोगों को विभिन्न माध्यम से कोरोना की जांच की गई. जिसमें 407 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.
इसमें मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से सबसे अधिक 119 मामले सामने आए हैं. एक दिन में सैकड़ों की संख्या में कोरोना पाॅजिटिव होने से हड़कंप मच गया है. हालांकि 46 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए.
इसे भी पढ़ेःचतरा में कोरोना विस्फोट, एक दिन में कोरोना के 170 नए मामले
हरिहरगंज और विश्रामपुर से 46-46, हुसैनाबाद से 43, छतरपुर से 27, चैनपुर से 25, लेस्लीगंज से 26, पांकी से 25, पाटन से 18, मनातू और सदर से 16-16 संक्रमित शामिल हैं. संक्रमितों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है. संक्रमितों का आंकड़ा 939 पहुंच गया है. तेजी से संक्रमितों की पहचान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
इधर, गुरूवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में इलाज के दौरान 42 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. 21 अप्रैल को युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. संक्रमित तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.




