National

#MaharashtraPolitics: क्या फडणवीस की सरकार रहेगी बरकरार, SC का फैसला आज

Mumbai: सरकार गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी है. सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार सुबह 10.30 बजे फैसला सुनायेगी. सोमवार को इस मसले पर अदालत में करीब दो घंटे तीखी बहस हुई. इस दौरान कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की तरफ से जल्द-से-जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग की गयी, जबकि फडणवीस और अजित पवार की ओर से और समय मांगा गया.

इसे भी पढ़ें- #MaharashtraPolitics : होटल ग्रैंड हयात में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के 162 विधायकों की परेड, शपथ भी ली

NCP, शिवसेना व कांग्रेस के 162 विधायकों की परेड

MaharashtraPolitics चरम पर है. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच  शिवसेना ने 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया. इस क्रम में  पार्टी ने सोमवार शाम  सात बजे मुंबई के होटल ग्रैंड हयात  में इन सभी 162 विधायकों की परेड करायी. इस दौरान सभी विधायकों का एक साथ फोटो सेशन भी किया गया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी शिवसेना और कांग्रेस ने अपने विधायकों की मीडिया के सामने परेड करायी. होटल ग्रैंड हयात  में तीनों दलों के विधायकों के अलावा समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य छोटे दलों और कुछ निर्दलीय विधायक मीडिया के सामने परेड की.

 शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिये अपनी ताकत दिखाने का काम किया है. ट्वीट में संजय राउत ने लिखा है कि 162 के अलावा और भी, बस इंतजार करें और देखें.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: कांके के BJP प्रत्याशी समरी लाल का नॉमिनेशन रद्द करने की मांग, पूछा- बाहरी को आरक्षण कैसे?

राज्यपाल ने दिया है 14 दिनों का वक्त

सोमवार को सुनवाई के दौरान मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के लिए 14 दिनों का वक्त दिया है. उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर के बाद स्पीकर का चुनाव जरूरी है, जबकि विपक्ष प्रोटेम स्पीकर से ही काम कराना चाहता है.

मुकुल रोहतगी ने कहा कि अगले सात दिन में फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता है, कल भी फ्लोर टेस्ट का ऑर्डर ना दिया जाये.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आये थे. उसके बाद से ही सरकार गठन को लेकर जोड़तोड़ में पार्टियां जुटी हुई हैं. शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने वाली थी, लेकिन शनिवार को सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली. जबकि अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है.

Related Articles

Back to top button