
New Delhi : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार आमसान छू रहा है. आए दिन भारी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
ऐसे में चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषदों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों को टाल दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि स्थिति में सुधार होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा.
इसे भी पढें :कोविशील्ड की दो डोज के बीच बढ़ा अंतराल, अब 12-16 सप्ताह के बीच लगेगा
चुनाव आयोग का फैसला
EC has reviewed the matter & decided that due to 2nd wave of #COVID19, it wouldn’t be appropriate to hold biennial election to Legislative Councils of Andhra Pradesh & Telangana till pandemic situation significantly improves & conditions become conducive to hold these polls: EC pic.twitter.com/qnetCx10lj
— ANI (@ANI) May 13, 2021
चुनाव आयोग को आलोचनाओं का करना पड़ा था सामना
कोरोना वायरस की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने इस मामले की समीक्षा की और निर्णय लिया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विधान परिषदों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराना तब तक उचित नहीं होगा, जब तक कि महामारी की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता और और माहौल चुनावों के अनुकूल नहीं हो जाता.
बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.
इसे भी पढें :इजरायल और फिलिस्तीन की जंग में उतरे क्रिकेटर इरफान पठान और एक्ट्रेस कंगना रनौत
भारत में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना लगातार कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. आज कोरोना के नए आंकड़ों में थोड़ा इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटों में देश में कुल 3 लाख 62 हजार 389 नए मामले सामने आए हैं, वहीं देश में कोरोना से मौत के मामले चार लाख से ऊपर ही बने हुए हैं.
बुधवार को 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले सामने आए थे, और 4 हजार 127 मरीजों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई, अच्छी खबर रही कि 3 लाख 51 हजार 740 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए.
इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2.33 करोड़ हो गई है. देश में फिलहाल 3704099 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहीं 19382642 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.
इसे भी पढें :UPSC ने 27 जून को होने वाला civil services pre-exam टाला, जानिये कब होगी परीक्षा




