HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

DANGER: रिम्स में इस शेड के ऊपर लटक रहा टूटा हुआ बोर्ड, हर रोज गुजरते हैं हजार लोग, सोचिये गिरा तो क्या होगा!

Ranchi: रिम्स के सेंट्रल इमरजेंसी में शेड के ऊपर ही टूटा हुआ बड़ा बोर्ड काफी दिनों से झूल रहा है. अगर ये किसी के सिर पर गिरा तो उसकी जान भी जा सकती है. इसके बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. हर दिन एक हजार लोग केवल रिम्स में पहुंचते हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : दिशा सिर्फ 500 रुपये लेकर आयीं थी मुंबई, आज बांद्रा में है 5,00,000,00 रुपये का बंगला

बारिश से हादसे का खतरा

हॉस्पिटल में कई अन्य जगहों पर सीलिंग और रेलिंग की स्थिति जर्जर हो गई है. इसके अलावा इनडोर की खिड़कियों के छज्जे भी झूल रहे हैं. अब बारिश और तूफान शुरू हो चुका है, जिससे एकबार फिर हादसे का खतरा मंडराने लगा है.
बताते चलें कि हॉस्पिटल में लगातार अधिकारी निरीक्षण करते हैं. लेकिन जरूरी चीजों पर ध्यान किसी का नहीं है. वहीं बिल्डिंग मेंटेनेंस का काम पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है. इसके लिए उन्हें भी हर साल एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है.

इसे भी पढ़ें :WWE स्टार जॉन सीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की विराट कोहली की तस्वीर

Related Articles

Back to top button