
Koderma: नगर पंचायत अंतर्गत दूधीमाटी वार्ड नं 11के निवासी सेवानिवृत उच्च विद्यालय शिक्षक गिरिजा नंदन प्रसाद का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है. वे मंगलवार को दिन के 12 बजे से लापता हैं. इधर गुरुवार को उनके घर विधायक डॉ नीरा यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की. इस गंभीर मामले को संज्ञान लेते हुए नीरा यादव पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर जांच में गहन छानबीन करते हुए पता करने को कहा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में छेड़खानी और मारपीट के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्ञात हो कि 31 जनवरी के 12 बजे दिन के बाद से ही सेवानिवृत शिक्षक गिरिजा नंदन प्रसाद लापता हैं. परिजनों के अनुसार वे घर से बड़की बागी होते हुए चेचाई के रास्ते चाराडीह पहुंचे थे, जिसका जानकारी मोबाइल लोकेशन एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से पता चला. उसके बाद से लोकेशन बंद हो गया. इसकी तहकीकात प्रशासन द्वारा की जा रही है और परिजनो द्वारा भी गुमशुदगी का पर्चा चिपका कर एवं टेंपो से प्रचार करवाया जा रहा है. वहीं दूधीमाटी चौक के निकट रहने वाले अशोक सोनी की पत्नी की मृत्यु के उपरांत विधायक नीरा यादव शोक संतप्त परिजनो से मुलाकात किया एवं उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश किया.





