Palamu

जनता दरबार में शिकायत: अंगूठा लगाकर पैसे निकाल लेते हैं सीएसपी संचालक

Palamu: पलामू जिले के मनातू प्रखंड कार्यालय परिसर शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी के विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया. मौके पर उन्‍होंने लोगों की समस्या सुनी औऱ समाधान करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि प्रकाश को निर्देश दिये. इस दौरान सीएसपी/प्रज्ञा केंद्र के संचालक के विरुद्ध कई मामले सामने आये.

इसे भी पढ़ें: बोकारोः रेलवे इलाके से लोहा चोरी का खेल वर्षो पुराना

ग्रामीणों ने बताया सीएसपी संचालकों ने कैसे लगाया बैंक खातों से उड़ाये पैसे

लाभुकों ने आरोप लगाया कि बैंक जाने के बाद हम लोगों से अंगूठा लगवा कर पैसा निकाल लिया जाता है और संचालक द्वारा कहा जाता है कि अंगूठा का निशान नहीं लग पा रहा है. जब दूसरे दिन बैंक जाते हैं तो कहा जाता है कि आपका पैसा नहीं बता रहा है, पैसा निकाल लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: गाजा साईक्लोन तमिलनाडु तट से टकराया, भारी तबाही-11 लोगों की मौत

मामले की जांच का निर्देश

इस तरह के मामले को विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है और प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि प्रकाश को सीएसपी/ प्रज्ञा केंद्र में चल रहे धांधली को तुरंत जांच करवाने के लिए निर्देश दिया है. जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायि‍का सहित कई लोग जनता दरबार में अपना- अपनी समस्या रखीं. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, केसीसी, राशन कार्ड सहित कई आवेदन लाभुकों ने प्राप्त किया. मौके पर मनातू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष विगु साव, उमेश प्रसाद, लल्लू सिंह कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button