
Patna: लालू प्रसाद यादव के पढ़े लाल तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अपने अलग कारनामे और स्टाइल के कारण हमेशा मीडिया में भी बने रहते हैं. अब खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ऐसी ही कुछ तस्वीर उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की है और जनता को उस से रूबरू करवाया है.
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING: झारखंड के महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता पर चलेगा न्यायालय की अवमानना का केस
इस मूर्ति की तस्वीर को राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज सेकेंड लालू तेजप्रताप पर पोस्ट की है. इसमें लालू प्रसाद हाथ में चक्र लिए हुए हैं और दूसरे हाथ में बांसुरी है. मूर्ति में लालू प्रसाद के गले में तीन माला दिख रही हैं. लालू प्रसाद पैर पर पैर चढ़ाकर अपने अंदाज में बैठे हैं. दिलचस्प यह कि लालू प्रसाद अपने पसंदीदा ड्रेस कुर्ता पायजामा में हैं. बालों का स्टाइल भी वही है लालू-कट.
इसे भी पढ़ें : Ranchi सदर अस्पताल से प्रमाण पत्र जारी होने का कनेक्शन जामताड़ा साइबर क्राइम से जुड़ा, एफआईआर दर्ज
हालांकि यह तस्वीर दूसरी बार पोस्ट की गई है. इसे सबसे पहले राघोपुर के रहने वाले सुनील यादव नाम के अकाउंट से डाली गई है. उन्होंने इस मूर्ति की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘मेरा एक ही धर्म है और वो बड़े साहब लालू जी की विचारधारा को उन्हीं के अंदाज में जन-जन तक पहुंचाना. कृष्ण भक्तों द्वारा आदरणीय लालू जी की मूर्ति बनाकर जन्माष्टमी पर पूजा की.’
बात करें जन्माष्टमी कि तो उस दिन लालू यादव काफी एक्टिव दिखे थे. इसका सबूत हैं कुछ तस्वीरें और वीडियो, जो सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं. एक तरफ जहां वह तेजप्रताप के साथ वीडियो कॉल पर नजर आए, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली स्थित अपने आवास पर भी परिवार के साथ खुशनुमा अंदाज में दिखे. आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव फिर से काफी एक्टिव दिख रहे हैं और जल्द ही इनके पटना आने की भी बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें : सेवानिवृत्ति अधिकारियों को IAS में मिलेगी वैचारिक प्रोन्नति, केंद्र तैयार कर रहा नीति




