BiharNEWS

नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी ने बिहार सरकार को घेरा, बोले- एक वर्ष में 15 लाख लोग हो गए बेरोजगार

Patna: बिहार सरकार रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है और सरकार द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही रोजगार का मुद्दा काफी छाया रहा. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार विगत एक वर्ष में बिहार में 15 लाख नौकरियां और रोजगार समाप्त हुए है बल्कि एनडीए सरकार का 19 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा था.
युवा विरोधी एनडीए सरकार 16 वर्षों से बेरोजगारी मिटाने और नौकरी देने वाली एक सुदृढ़ नीति भी नहीं बना पाई है. नौकरी देना तो बहुत दूर की बात है अब ये नौकरी छिनने में लगे है.

इसे भी पढ़ें : राजद सुप्रीमो की भगवान कृष्ण के अंदाज वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल .

प्रदेश में नियमित नौकरियों में इतना भ्रष्टाचार और घूसखोरी है कि कोई योग्य अभ्यर्थी इसमें अपनी जगह बना ही नहीं पाता है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार इतनी नाकारा हो चुकी है कि विगत 16 वर्षों में बिहार में कोई उद्योग-धंधे नहीं लगे, कोई पूंजी निवेश नहीं हुआ, संगठित-असंगठित क्षेत्र में रोजगार और नौकरियों के अवसर उत्पन्न हुए ही नहीं क्योंकि सरकार की तरफ़ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है.कुटीर और घरेलू उद्योगों के लिए सरकारी अनुदान और प्रोत्साहन राशि पाने में घूसखोरी, अफसरशाही और लाल फीताशाही की इतनी दीवारें हैं कि बिना भाई भतीजावाद और रिश्वत के इसे पाना असंभव है.

इसे भी पढ़ें :  सेवानिवृत्ति अधिकारियों को IAS में मिलेगी वैचारिक प्रोन्नति, केंद्र तैयार कर रहा नीति

Related Articles

Back to top button