
Ranchi : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने नगड़ी प्रखंड के साहेर ग्राम का दौरा किया. मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगड़ी सहित राज्य, जिला एवं प्रखण्ड स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त ने कहा कि योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है. जिससे हर व्यक्ति स्वावलंबन और आत्मविश्वास को सिद्ध कर सके. उन्होंने कहा कि साहेर के ग्रामीणों का यह उत्साह देखकर प्रतीत होता है कि विकास की ओर हम सभी अग्रसर हैं.
मेधा मिल्क डेयरी प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण
नगड़ी प्रखंड भ्रमण के दौरान मनरेगा आयुक्त ने मेधा मिल्क डेयरी प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया. मनरेगा आयुक्त द्वारा दुधारू पशुओं के स्वास्थ एवं दुग्ध उत्पादन, बिक्री की जानकारी ली गयी. साथ ही बायोगैस प्लांट के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली.
इसी कड़ी में मनरेगा आयुक्त ने नगड़ी प्रखण्ड के साहेर गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना का अवलोकन किया. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगभग 500 आम, केला एवं पपीता के पौधे हैं एवं लगभग 3,000 सागवान, शीसम एवं गमहार के पौधे शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – रांची नगर निगम और आरआरडीए में स्वीकृत पदों को भरने के लिए सरकार का क्या है विचार, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा



