
Ranchi: नए प्रभारी के आने के बाद से झारखंड कांग्रेस रेस है. तीन दिनों तक चली मैराथन बैठक के बाद एक तरफ जहाँ सरकार और संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए मंत्रियों का जिलावार दौरा शुरू हो गया है और फिर से हर शनिवार जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया है वहीँ अब संगठन को धारदार करने की कवायद भी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में गुरूवार को झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति का गठन किया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घर में नहीं घुस पाये तो बिजली के खंभे से तार काट ले गये चोर

17 सदस्यीय समन्वय समिति में प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय को चेयरमैन बनाया गया है. पार्टी के सह प्रभारी उमंग सिंगर को समिति का को-चेयरमैन बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को समीरी का कन्वेनर बनाया गया है. सदस्यों में मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सांसद गीता कोड़ा, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, प्रदीप यादव, बंधू तिर्की, जलेश्वर महतो, डॉ अजय कुमार, शहजादा अनवर के साथ साथ अभी हाल में कांग्रेस में वापसी किये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू को रखा गया है.
झारखंड प्रभारी महासचिव बनाये जाने के उपरांत आज नागपुर आगमन पर, साथियों व भारी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए स्वागत, स्नेह व अपनत्व के लिए हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ।@INCNagpur @INCMaharashtra @INCIndia @INCJharkhand pic.twitter.com/sNVEQqchhL
— Avinash Pande (@avinashpandeinc) February 3, 2022
गौरतलब है कि समन्वय समिति में वैसे सभी नेताओं को रखा गया है जो पार्टी के साथ साथ सामानांतर संगठन चलाते थे. जानकारी के अनुसार पार्टी में अब सभी निर्णय समन्वय समिति के माध्यम से ही लिया जाएगा. यह समिति पार्टी के बडबोले नेताओं पर भी लगाम लगाएगी.
इसे भी पढ़ें : बनारस-कोलकाता ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा चतरा, 69 गांवों से गुजरेगी सड़क




