Court NewsJharkhandRanchi

नगर विकास विभाग के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

Ranchi: पाषर्द वेद प्रकाश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को शपथपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. जिसकी अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी. जानकारी हो कि वार्ड 39 के पाषर्द वेद प्रकाश सिंह को अयोग्य घोषित कर पदमुक्त कर दिया गया. नगर विकास विभाग की ओर से इस संबध में अधिसूचना जारी की गयी थी. जिसमें बताया गया था कि विभाग की ओर जांच कमेटी गठित कर जांच की गयी. जिसमें वेद प्रकाश सिंह दोषी पायें गये हैं.

Related Articles

Back to top button