
Ranchi : उच्च, तकनीकी व कौशल विकास विभाग में शुक्रवार को निजी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक में विभाग की ओर से फीस स्ट्रक्चर संसोधित करने का प्रस्ताव दिया गया. जिस पर निजी विश्वविद्यालयों ने सहमति जतायी. इसकी वजह से निजी विश्वविद्यालयों के फीस कम होगी. इसका उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं का नामांकन हो सके. बैठक सचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी. फीस कम होने से जहां छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ेगा, वहीं दूसरे प्रदेशों में होने वाले पलायन पर भी रोक लगेगी.
इसे भी पढ़ें- मसानजोर डैम विवाद : सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- समाधान दुमका और वीरभूम स्तर पर संभव नहीं
चांसलर पोर्टल की समस्याओं को अविलंब दुरुस्त किया जायेगा
चांसलर पोर्टल के जरिये ऑनलाईन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को नामांकन के बाद आगे परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, अंक पत्र से लेकर सर्टिफिकेट तक ऑनलाइन मिलेगा. इसको लेकर सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिये गये हैं. चांसलर पोर्टल में जो कुछ समस्याएं हैं उसे अविलंब दुरुस्त किया जायेगा. ऑनलाइन आवेदन आने से कॉलेजों में छात्रों की भीड़ कम हुई है और गलत तरीके से होने वाले नामांकन पर भी रोक लगी है. उच्च, तकनीकी व कौशल विकास विभाग ने विश्वविद्यालयों को गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के साथ-साथ ग्रास इनरॉलमेंट रेसियो बढ़ाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें- एचईसी आयी, तो एससी-एसटी को पैसा मिला और उनलोगों ने दारू पीकर उड़ा दिया : सांसद रामटहल चौधरी
इसे भी पढ़ें- दिल्लीः मस्जिदों से ध्वनि प्रदूषण होता है या नहीं ? एनजीटी करेगी जांच
इसे भी पढ़ें- आखिर कब होगा 14 हजार करोड़ का एक्शन प्लान, अब तक बिजली की मांग नहीं हो पायी है पूरी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




