
Ranchi : न्यूज विंग के लीगल मामलों की खबरों को देखनेवाले वरिष्ठ पत्रकार राणा प्रताप को पितृशोक हुआ है. राणा प्रताप के पिता शिवपूजन प्रसाद सिंह की तबियत रांची स्थित हटिया के आवास पर बुधवार की सुबह बिगड़ी. तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शिवपूजन सिंह अपने पीछे तीन पुत्र, दो बेटी और नाती-पोता छोड़ गये हैं. वो एचईसी से मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को ही धुर्वा के सिठियो श्मशान में किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – अब रांची से बेड़ो जाने के लिए देना होगा टोल, कार-जीप के लिए 30 रुपये दर, मिनी बसों से 50 रुपये लिया जायेगा



