JharkhandRanchi

स्थानीय लोगों को काम देने की मांग पर चांपी रेलवे साइडिंग के ग्रामीणों ने रांची में प्रदर्शन किया

Ranchi : लोहरदगा के बरकीचांपी रेलवे साइडिंग एवं हेंसल बॉक्साइट डिपो के समीप के ग्रामीण मजदूर, महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में बुधवार को रांची के अरगोड़ा स्थित हिंडाल्को कंपनी के प्रधान कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने साइडिंग में ठेकेदार के द्वारा काम नहीं कराने की मांग की और विभागीय स्तर पर पर काम कराने के लिए प्रबंधन के समक्ष अवाज उठायी. मशीनीकरण बंद करने, स्थानीय लोगों को काम देने की मांग की. इस अवसर पर सभा भी की गयी जिसकी अध्यक्षता रोहित भगत ने की. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सधनु भगत ने कहा कि बीकेडीलि के द्वारा हेंसल बॉक्साइट डंपिंग यार्ड के माध्यम से किसी विशेष वर्ग हित में काम किया जा रहा है. जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को हो रहा है. इस अवसर पर बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन लोहरदगा के महामंत्री राजवंश सिंह ने कहा कि जब स्थानीय लोग जमीन देने को तैयार थे तो क्यों बॉक्ससाइट डिपो एक-दो किमी दूरी पर बनाया गया. सभा को महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि हजारों महिलाएं इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगी.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार के 3 साल में युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात, वादा लाखों का, पर दी 550  नियुक्तियां: सुदेश महतो

Related Articles

Back to top button