BokaroCrime News

नाबालिग लड़की ने दर्ज करायी शिकायत, धर्म बदलवाने के लिए हुआ शारीरिक व मानसिक शोषण

Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड बालीडीह में रहने वाले मानेन तिग्गा, हेमलता तिग्गा और संजय तिर्की के घर काम करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की ने तीनों पर मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता लड़की ने बताया कि इस दौरान उसे धर्म बदलने के लिए भी दबाव बनाया जाता था. इसे लेकर लड़की ने जरीडीह थाना में शिकायत भी दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लड़की ने बताया कि वह दुमका जिले की रहने वाली है. उसके पिता ने मानेन तिग्गा के घर पर रहने के लिए 2011 में छोड़ गए थे, लेकिन मानेन तिग्गा उसका साथ शारीरिक शोषण करने लगे. इसके साथ धर्म बदलने पर भी जोर देने लगे.

इसे भी पढ़ें: स्टूडेंट्स का आरोप- प्रैक्टिकल एग्जाम के नाम पर स्टूडेंट्स से पांच हजार तक वसूल रहे निजी बीएड कॉलेज

पिता ने कहा था कि तुम्हे बेच दिया, अब घर नहीं ले जा सकते

लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता मानेन तिग्गा के घर आए थे. वह उनके साथ घर जाना चाह रही थी, लेकिन उन्‍होंने कहा कि तुम्हे मैंने बेच दिया है. इसलिए अब तुम्हे इनके घर में रहना है और जो काम मिलता है करो. इसके बाद मेरा शोषण बढ़ गया.

इसे भी पढ़ें: मैनहर्ट मामला: विजिलेंस ने मांगी 5 बार अनुमति, हाईकोर्ट का भी था निर्देश, FIR पर चुप रहीं राजबाला

बच्ची को मिलेगा न्याय

जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमेन डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी मिल गई है. वहां पर चाइल्ड लाइन की टीम को भेजी जा रही है, बच्ची को न्याय मिलेगा. मामले की जांच करायी जाएगी.

Related Articles

Back to top button