JharkhandLead NewsRanchi

खाद्य सामग्रियों की अधिक कीमत लेने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

Ranchi: कोरोना काल में खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी चरम पर दिख रही है. विभाग ने ऐसे व्यापारियों पर नकेल कसने के लिए नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से खाद्य सामग्रियों की अधिक कीमत यदि कोई लेता है तो उसकी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 79922 49036 व 8969178400 पर की जा सकती है.

खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी को लेकर जिला से लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग तक दर्जनों शिकायतें मिल रही है. इन शिकायतों में कहा जा रहा है कि व्यापारी आवश्यक खदानों की अधिक कीमत ले रहे हैं साथी जमाखोरी का भी सिलसिला शुरू हो गया है. इन शिकायतों के बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए राज्य के सभी बाजार समिति को सख्त निर्देश दिया है कि वे जमाखोरी करने वाले व्यापारी खिलाफ सघन अभियान चलाएं. साथ ही सामानों की कीमत पर नजर बनाए रखें. अधिक कीमत लेने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा सभी व्यापारियों को खाद्यान्नों का रेट चार्ट जारी कर अपने प्रतिष्ठान में लगाने को कहा गया है.

डेढ़ गुना तक वसूली जा रही है कीमत

लॉकडाउन लगने के साथ ही व्यापारियों ने इस आपदा को अवसर में बदलना शुरू कर दिया. उदाहरण के तौर पर जिस 10 किलो आटे के पैकेट की कीमत ₹333 है उसे ₹380 तक बेचा जा रहा है. साथी चावलों के मूल्य में भी 6 से ₹12 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. व्यापारी ने खाद्य सामग्री के मूल्य में डेढ़ गुना तक मनमाने ढंग से वृद्धि कर दी है. जबकि विभागीय निदेशक दिलीप तिर्की के अनुसार सभी सामग्रियों की आपूर्ति सामान्य है और इस विकट परिस्थिति में यदि कोई अधिक पैसा वसूल रहा है तो यह दंडनीय अपराध है. लगातार टीम की ओर से बाजारों का निरीक्षण किया जा रहा है और पकड़े जाने पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जा रही है व चालान भी काटा जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button