
Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना के देवाटांड गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्चा दिलबर अंसारी की हत्या गला दबाकर कर दी गयी. मृत बच्चे के गले में निशान भी मिले हैं. बच्चे का शव उसके घर के समीप एक खंडहरनुमा घर में पड़ा मिला. मृतक दिलबर अंसारी के पिता परवेज मुर्सरत गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं. वे लॉकडाउन के कारण सूरत में ही फंसे हैं. बेटे की हत्या की जानकारी होने के बाद परवेज का रो-रो कर बुरा हाल है. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि हत्या क्यों की गयी है.
इसे भी पढ़ेंः Garhwa : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो मुहल्लों के तीन किलोमीटर का एरिया सील
रिश्ते की दादी पर शक
वहीं दिलबर के पिता ने हत्या का शक अपनी रिश्ते की दादी पर लगाया है. हत्या की यह घटना बुधवार की देर रात आठ बजे की है.
इधर छोटकीखरगडीहा के मुखिया सह भाजपा नेता महेन्द्र वर्मा ने पुलिस से जल्द हत्यारे को पकड़ने की मांग की है. बताया जा रहा है कि दिलबर की मां और परवेज की पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे को घर पर छोड़कर बुधवार दोपहर करीब चार बजे राशन कार्ड का काम निपटाने मुखिया महेन्द्र वर्मा के घर गई थी. काम निपटाने के बाद दोनों वापस शाम करीब पांच बजे घर लौटीं तो दिलबर घर से गायब मिला.
देर रात दिलबर की मां को बेटे की लाश एक खंडहर में पड़े होने की खबर मिली. मां समेत जब ग्रामीण पहुंचे, तो देखा दिलबर का शव खंडहर के भीतर है. इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. गुरुवार को बेंगाबाद पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaCrisis: केंद्रीय कर्मियों को नहीं मिलेगा 18 महीने का महंगाई भत्ता, सीनियर अधिकारी को करीब 2.5 लाख का नुकसान




