NEWS

12वीं के स्टूडेंट्स को फ्री मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी का मौका, मैट्रिक के अंक के आधार पर होगा चयन

Ranchi : राज्य शिक्षा परियोजना सरकार के प्लस टू स्कूलों में पढ़ने वाले साइंस के स्टूडेंट्स को फ्री में मेडिकल-इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका दे रही है. शिक्षा परियोजना दक्षणा फाउंडेशन के साथ हुए करार के तहत स्टूडेंट्स को मौका दे रही है. दक्षणा फाउंडेशन के साथ शिक्षा विभाग का करार साल 2018 से है. इस करार के तहत लिखित परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है. इसके बाद चयनीत स्टूडेंट्स को दक्षणा फाउंडेशन अपने पुणे स्थित सेंटर पर बिना किसी शुल्क के तैयारी कराता है.

इसे भी पढ़ें – सांसद जया बच्चन ने कहा, कुछ लोगों की वजह से हो रहा फिल्म उद्योग आलोचना का  शिकार

2018 और 2019 में 12 स्टूडेंट्स का चयन हुआ था

 साल 2018 और 2019 में दक्षणा फाउंडेशन की लिखित परीक्षा में 12 स्टूडेंट्स का चयन हुआ था. जिसमें आठ स्टूडेंट्स अब भी तैयारी कर रहे हैं. इस बार फाउंडेशन ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन लेगा. इसके लिए स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. स्कूल ही स्टूडेंट्स का डिटेल्स अपलोड करेंगे. इस बाबत शिक्षा परियोजना की ओर से सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल अपने यहां कुल 10 स्टूडेंट्स का चयन करेंगे. जिसमें सामान्य श्रेणी से दो, एससी से दो, एसटी से दो, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से दो और दिव्यांग श्रेणी से दो स्टूडेंट्स का चयन होगा. इस चयन का आधार मैट्रिक बोर्ड में प्राप्त अंक होगा.

इसे भी पढ़ें – चीन को एक और मात,  भारत बना यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य

स्कूलों को क्या करना होगा

सबसे पहले प्लस टू स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूलों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स/फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी ग्रुप के योग्य स्टूडेंट्स का विवरण स्कूलों को अपलोड करना होगा. स्टूडेंट्स का डिटेल्स अपलोड होने के बाद फाउंडेशन की ओर से परीक्षा के लिए जानकारी दी जायेगी. इस परीक्षा में केवल उन्हीं स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल होंगे जिन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन हुआ होगा. शिक्षा परियोजना निदेशक ने सभी स्कूलों को अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को शामिल करने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को वकीलों का खत, कहा – कोर्ट में दस्तावेज के लिए मांगे जाते हैं पैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button