BiharLead News

बिहार में शीतलहर, कनकनी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हार्ट से संबंधित बीमारी वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें

Patna: बिहार में ठंड पूरे शबाब पर है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हलकान हैं. डॉक्टरों की मानें तो बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने की जरूरत है. वहीं दिल की बीमारी से पीड़ित को भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है. पीएमसीएच, एम्स, एनएमसीएच आदि अस्पतालों में स्ट्रोक के ज्यादा मरीज यहां पहुंच रहे हैं. इनमें ज्यादा संख्या बुजुर्गों की ही रह रही है.

इसे भी पढ़ेंःपीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश खोल सकते हैं कई राज! पुलिस ने लिया 3 दिन की रिमांड पर

वहीं मौसम विभाग ने कोल्ड डे कंडीशन का ऐलान किया है. पटना समेत राज्य के लगभग 12 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन बना हुआ है. मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर रखा है जबकि 26 जिले ऐसे हैं जहां पारा 10 डिग्री से नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे में सतह से 1.5 किमी ऊपर तक आठ से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गई है. जिन 12 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं.

राज्य में औरंबागाद सबसे ठंडा रहा. औरंगाबाद में न्यूनतम 4.2 डिग्री की गिरावट आई है. यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर आ गया है. गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 7.3 डिग्री पर आ गया है. यहां पिछले 24 घंटों में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. दोनों जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं. राज्य के 26 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है. पिछले 24 घंटे में पटना में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री की गिरावट के साथ 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शेखपुरा में 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 7.2 डिग्री, बेगूसराय में 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 8.5 डिग्री, पूसा में 1.6 डिग्री गिरकर 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

इसे भी पढ़ेंः नालंदा कांड से फजीहत झेलने के बाद नीतीश सरकार शराबबंदी कानून में संसोधन की तैयारी में, कई राहत पर विचार

Related Articles

Back to top button