Lead NewsNational

अरब सागर में 37 लोगों की डूबकर मृत्यु मामले में ONGC पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

MUMBAI : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में बजरा के डूबने से हुए हादसे के संबंध में ओएनजीसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की बृहस्पतिवार को मांग की.

इसे भी पढ़ेंः कार्रवाईः राज्य में 3562 लोग बगैर मास्क के धराये, 24 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 155 लोग हुए गिरफ्तार

 

बजरा ‘पी305’ सोमवार रात को अरब सागर में डूब गया था, जिसपर मौजूद 37 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग अब भी लापता हैं. यह सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी से संबंधित है.

 

बजरा डूबने से पहले चक्रवात में फंस गया था. महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक ने एक बयान में ओएनजीपी पर चक्रवात से संबंधित चेतावनियों को नजरअंदाज करने और करीब 700 कर्मियों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ेंः आतंकवाद के मामले में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह सेवा से बर्खास्त

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मांग की कि ओएनजीसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए जो 37 कर्मियों की मौत के लिए जिम्मेदार है और दोषियों को सज़ा दी जानी चाहिए.

 

तेल मंत्रालय ने बुधवार को चक्रवात ताउत में ओएनजीसी के एक ठेकेदार के तीन पोतों के फंसने की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया.

इसे भी पढ़ेंः नामकुम सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्जल कुमार के खिलाफ होगी प्राथमिकी

Related Articles

Back to top button