
Hazaribagh: हजारीबाग शहर की लगभग आधी भूमि का राजस्व रसीद हजारीबाग नगरपालिका द्वारा निर्गत किया जाता था जिस प्रक्रिया पर वर्षों पूर्व तत्कालीन एसडीओ ने रोक लगा दी थी एवं इस कारण जमीन की खरीद-बिक्री, म्यूटेशन, आदि को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया था जिसके पश्चात मुख्यमंत्री ने हजारीबाग में जमीन का रसीद निर्गत करने हेतु स्वीकृति प्रदान की है.
इसे भी पढ़े: हजारीबाग में मेगा अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन,सांसद जयंत सिन्हा ने किया एलान
क्या है मामला
हजारीबाग शहर की करीब आधी भूमि का राजस्व रसीद हजारीबाग नगरपालिका द्वारा निर्गत किया जाता था परंतु विगत वर्षों पूर्व तत्कालीन एसडीओ ने इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी जिसके कारण जमीन की खरीद-बिक्री, म्यूटेशन, आदि को लेकर लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था. जिला प्रशासन के पास भी रसीद निर्गत करने का अधिकार नहीं था, जिससे समस्या जटिल होती जा रही थी. इस बाबत बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था जिसके पश्चात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मामले की जानकारी के उपरांत रसीद निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु राजस्व विभाग को रसीद निर्गत करने संबंधी प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की है.




