
Deoghar: गुरुवार को भाजपा नेता सह छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नारायण सिंह चंदेल का आगमन बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में होने पर भाजपा की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. वह भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. जहां से आज दोपहर में सेवा विमान से वह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग का दर्शन पूजन कर वह बाबा फौजदारी का दर्शन पूजन करने बासुकीनाथ रवाना हुए. वहां से लौटने के बाद उन्होंने बाबा का श्रृंगार दर्शन किया. श्री चंदेल के देवघर आगमन पर भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के नेतृत्व में देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर व शाल ओढ़कर किया गया. स्वागत करने वालों में जिला के उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, धनंजय तिवारी, सचिन सुल्तानिया, परमेश राव, अमनदीप गोलू, बजरंगी साह, कुंदन गुप्ता, राजूराम आदि कार्यकर्ता शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची में 17 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, तैयारियों में प्रशासन




