
Ranchi: सीधी बात के दौरान एक बार फिर से मुख्यमंत्री रघुवर दास एक्शन में दिखे. अक्सर जब वो एक्शन में रहते हैं तो सीनियर अधिकारियों को भी नहीं बख्शते. ऐसा एक बार नहीं कई बार देखने को मिला है. ऐसा ही नजारा था शुक्रवार को सीधी बात का. सीएम, आईएएस अधिकारियों को कह रहे थे कि कॉमन सेंस लगाओ, प्रजेंस ऑफ माइंड अप्लाई करो. एक बार तो लगा जैसे स्कूल में बैठा टीचर अपने छात्रों को नसीहत दे रहा है. लेकिन यहां जनता की परेशानियों दूर करने की कोशिश हो रही थी.
इसे भी पढ़ेंःबोकारो डीसी के फैसले से सरकार को होता 3.5 करोड़ का नुकसान, जिसे मिली थी कौड़ी के भाव जमीन उसी ने बढ़ायी बोली
आदित्यपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत पर सरायकेला-खरसांवा डीसी को कहा कि “अनटायड फंड बैग में रखने के लिये नहीं दिया गया है. 10-20 लाख रुपये के लिये विभाग को चिट्ठी न लिखें. 20 सूत्री मंत्री से स्वीकृति लेकर काम करें. डीसी से कहा कि कॉमन सेंस लगाओ और प्रजेंस ऑफ माइंड एप्लाई करो.”
पीड़िता बोली आरोपी जेल नहीं गया, एसपी बोले जेल गया
मुख्यमंत्री के सीधी बात कार्यक्रम में एक दुष्कर्म की शिकायत ने सीएम सहित एसपी को भी उलझाये रखा. हजारीबाग की 19 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मेरा ममेरा भाई अली अब्दुल्लाह, सदागत हुसैन, आफताब आलम और सदाब हुसैन अपहरण कर मुझे धनबाद ले गये. अली अब्दुल्लाह ने जबरन निकाह करने की धमकी देते हुए 10 दिनों तक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने एसिड अटैक करने का भी प्रयास किया. पीड़िता ने मुख्यमंत्री से कहा कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें- बोकारो डीसी ने नियम विरुद्ध जाकर दी बियाडा की जमीन, उद्योग निदेशक ने खारिज किया आदेश, कहा –…
एसपी बोले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
हजारीबाग एसपी ने कहा कि दो आरोपी अली अब्दुल्लाह और सदाब अंसारी को जेल भेजा गया. पीड़िता ने कहा कि जेल नहीं भेजा गया. इस पर सीएम ने कहा कि पीड़िता बोल रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है. सीएम ने एसपी से फिर पूछा कि आरोपी कितने दिन जेल में रहे. इस पर एसपी ने कहा 27 जुलाई 2017 को जेल भेजा गया था. इसके बाद बेल पर आरोपी बाहर आये.
इसे भी पढ़ेंःनिशिकांत के गेम प्लान के सामने पीएन बच्चा है जी !
सीएम बोले फांसी तक की सजा देने का है प्रावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे मामलों में फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है. गृह सचिव से कहा कि इस तरह के कितने केस में सजा हुई पूरी फाइल निकालें. सभी एसपी से वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर पूछें कि कितने केस हुए हैं और कितने पर कार्रवाई हुई है. बच्चियों के मामले में कोई कोताही नहीं होनी चाहिये. हजारीबाग वाले मामले को हल्के में ना लें इसे फॉस्ट ट्रैक में डालें.
युवती को उसकी मां को हैंडओवर करें
साहेबगंज की 19 वर्षीय युवती के अपहरण की शिकायत पर सीएम ने कहा कि चार महीने के बाद भी लड़की का क्यों नहीं पता चला. इस पर सीएम को बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है. इस पर सीएम ने कहा कि आपलोगों के काम करने का तरीरा भी अजीब है. आरोपी की गिरफ्तारी तो हो गयी है, पर लड़की नहीं मिली. आपलोग पब्लिक को तंग करने में माहिर हैं. एक घंटा में एसपी से पूछ कर बतायें? लड़की को उसकी मां को हैंडओवर करें.




