
Ranchi : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहर के आम लोगों, दुकानदारों व ठेले लगानेवालों से अपने आस-पास की जगह को साफ-सुथरा रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि स्वच्छता एक ऐसा कार्यक्रम हैं जिसमें लोगों और उनके परिवारों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है. इसके लिए जरुरी हैं कि लोग जागरुक हो. मुख्यमंत्री ने यह बातें स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अरगोड़ा में सफाई कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कही. मौके पर उन्होंने तमाम आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यक्रम में तेजी लाए, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा मैदान में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी भी ली.
इसे भी पढ़ेंःपथ विभाग की 5000 करोड़ की योजनाओं पर ब्रेक, बोकारो एक्सप्रेस हाइवे पर भी ग्रहण
सीएम ने पदयात्रा कर लोगों को किया प्रेरित
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी के अरगोड़ा में सफाई कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया. मौके पर सीएम ने पदयात्रा कर आसपास के लोगों और दुकानदारों से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा कि केवल सफाई रख कर हम अपने परिवार को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं. जब हमारा मुहल्ला, शहर, राज्य व देश स्वच्छ रहेगा, तभी हम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के लक्ष्य पूरा कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे के एक खास वर्ग का नौकरशाही में वर्चस्व, राष्ट्रपति से शिकायत
काम में तेजी लाए अधिकारी
पदयात्रा के दौरान ही मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा मैदान में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि उन्होंने काम में तेजी लाते हुए तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी




