National

पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का निधन, प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित

Allahabad : पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का शनिवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. मालवीय (84) प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे. सत्यप्रकाश मालवीय के पीआरओ डाक्टर वीके दीक्षित ने बताया कि सत्यप्रकाश मालवीय का शनिवार रात एक बजे निधन हो गया. उनके परिवार में एक बेटी है. उनकी पत्नी का निधन चार साल पहले हो गया था.

इसे भी पढ़ें : घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी

17 सितंबर की सुबह 11 बजे किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार

दीक्षित ने बताया कि मालवीय का पार्थिव शरीर रविवार शाम चार बजे इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा और 17 सितंबर की सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इलाहाबाद के मालवीय नगर में जन्मे सत्यप्रकाश मालवीय आपातकाल के दौरान 18 महीने नैनी जेल में बंद रहे. उन्होंने बताया कि मालवीय इलाहाबाद के नगर प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने अपनी राजनीति, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से शुरू की और बाद में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे के एक खास वर्ग का नौकरशाही में वर्चस्व, राष्ट्रपति से शिकायत

Related Articles

Back to top button