
- ईजी बिजली एप्प से भी उपभोक्ता नहीं कर रहे बिल पेमेंट
- लॉकडाउन के दौरान मीटर रीडिंग के लिए ही बनायी गयी थी ईजी बिल एप्प
Ranchi: बिजली बिल भुगतान के लिए बनाये गये ईजी बिजली एप्प और और मीटर रीडिंग के लिए बनाये गये ईजी बिलिंग एप्प ने तकनीकी परेशानियों के कारण काम करना बंद कर दिया है.
ईजी बिलिंग एप्प का निर्माण लॉकडाउन के दौरान किया गया था ताकि उर्जा मित्रों के नहीं आने पर भी उपभोक्ता मीटर रीडिंग कर सकें. जबकि दूसरा एप्प कुछ सालों से काम कर रहा था.
बता दें कि लॉकडाउन के पहले से ही उर्जा मित्र मीटर रीडिंग नहीं कर रहे थे, जिससे जेबीवीएनएल को राजस्व में घाटा हुआ.
इसे भी पढ़ें – कोरोना इफेक्ट: राजधानी में होता था 80 करोड़ का कपड़ा व्यापार, बमुश्किल हो रहा 25 करोड़ का कारोबार
मैसेज देने वाली एजेंसी को बदला गया
लॉकडाउन के दौरान एप्प बनाया गया, लेकिन एप्प के नोटिफिकेशन समेत अन्य जानकारी के लिए जिस एजेंसी को काम दिया गया, उसका कार्यकाल आठ महीने पहले ही खत्म हो गया था. इसके बाद भी जेबीवीएनएल ने एपीएल नामक एजेंसी को उपभोक्ताओं के मैसेज के लिए जिम्मेवार बनाया.
लॉकडाउन के दौरान ही जेबीवीएनएल और एपीएल एजेंसी के बीच मतभेद हुआ जिसके बाद जेबीवीएनएल ने ईजी बिल एप्प के मैसेज संबधी काम के लिए सरकारी एजेंसी को चुना. सीडेक नामक एजेंसी अब यह काम रही है जो सरकारी मैसेज के लिए राज्य की नोडल एजेंसी है.
जेबीवीएनएल का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कोई विकल्प नहीं होने के कारण एपीएल से काम लिया गया. स्थिति सामान्य होते ही एजेंसी बदली गयी.
इसे भी पढ़ें – मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर की आप्त सचिव बदलने की अनुशंसा, पहले भी बदल चुके हैं तीन, उठ रहे हैं कई सवाल
सात लाख की लागत से बना था ईजी बिजली एप्प
चार साल पहले ईजी बिजली एप्प जेबीवीएनएल ने बनाया जिसकी लागत सात लाख रही. इस एप्प की जिम्मेवारी डियो सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गयी थी.
लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इस एप को इस्तेमाल नहीं किया. अब भी 462 उपभोक्ता ही इस एप्प को सब्सक्राइब किये हुए हैं. हालांकि जेबीवीएनएल ने लॉकडाउन के दौरान इस एप्प के अधिक इस्तेमाल किये जाने की बात की थी. वहीं ईजी बिल एप्प को 764 उपभोक्ताओं ने ही सब्सक्राइब किया है.
इसे भी पढ़ें – DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार व UPSC को नोटिस





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
Thank you ever so for you article post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.