
Ranchi: राजधानी रांची में रेलवे क्रासिंग की वजह से लोग जाम में फंसते है. कई बार लोगों को इसे पार करने में काफी समय लग जाता है. लोगों को इस समस्या से राहत देने के लिए रेलवे ने रांची में एक और रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की अनुमति दे दी है. जिसके तहत रांची-पिस्का स्टेशन के बीच एक आरओबी का निर्माण कराया जाएगा. एचइसी से लेकर रांची-गुमला-रोड तक यह ब्रिज बन जाने से लोगों को क्रासिंग से राहत मिल जाएगी. इसके निर्माण में 805.57623 लाख रुपए लागत का अनुमान लगाया गया है. रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट झारखंड सरकार की देखरेख में इस ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. वहीं टेंडर फाइनल होने के 6 महीने के अंदर एजेंसी को काम पूरा करना होगा.
इसे भी पढ़ें: BUDGET: 4.5 लाख किसानों की हुई ऋण माफी




