
Dhanbad : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंदरी निवासी जयप्रकाश महतो के शव को भारत लाने की पहल शुरू कर दी है. उन्होंने विदेशमंत्री एस. जयशंकर और अबुधाबी में भारतीय दूतावास को ट्वीट करते हुए लिखा है कि शव को सऊदी अरब से भारत लाने में केंद्र सरकार सहयोग करे.
Would like to draw immediate attention of .@IndembAbuDhabi .@MEAIndia & .@DrSJaishankar ‘ji to the plight of this family in Dhanbad. State admin through @dc_dhanbad has already sent all necessary documents to expedite the procedure. Our thoughts are with the deceased’s family. https://t.co/7p29mXyjb1
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 15, 2020
ताकि एक मां अपने बेटे का, एक पत्नी अपने पति का, एक बहन अपने भाई का अंतिम दर्शन कर सके. मुख्यमंत्री सोरेन ने सऊदी अरब के अबुधाबी स्थित भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से भी इस बाबत आग्रह किया है.
इसे भी पढ़ें – उग्रवादी पुनई उरांव के इशारे पर हुई थी जमीन कारोबारी इम्तियाज अंसारी की हत्या, मर्डर में शामिल अपराधी गिरफ्तार
डीसी ने भेज दिये हैं सभी आवश्यक कागजात
मुख्यमंत्री ने कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से धनबाद के उपायुक्त द्वारा शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर सभी जरूरी कागजात सहित अन्य आवश्यक कागजात भेज दिये हैं. गौरतलब है कि सिंदरी के जयप्रकाश महतो के शव को घर लाने के लिए जयप्रकाश के परिजन काफी दिनों से दौड़-धूप कर रहे हैं.
उन्होंने इसके लिए विभिन्न कार्यालयों के भी चक्कर लगाये. लेकिन अभी तक परिजनों को कोई मदद नहीं मिल पायी है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन के इस ट्वीट से परिजनों को एक बार फिर आस बंधी है.
इसे भी पढ़ें – कुछ ऐसी होगी गठबंधन वाली हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल की सूरत
28 दिसंबर को सऊदी में हो गयी थी जयप्रकाश की मौत
सिंदरी के मनोहरटांड़ निवासी जयप्रकाश महतो सऊदी अरब के अलकासिम स्थित सऊदी सर्विसेज फॉर एलेक्ट्रोमेकेनिक्स वर्क्स कंपनी में पाइप फिटर का काम करता था. 28 दिसंबर 2019 को जयप्रकाश की मौत काम करने के दौरान हुई दुर्घटना में हो गयी थी.
लेकिन अब तक उसका शव सिंदरी के मनोहरटांड़ स्थित उसके पैतृक घर नहीं पहुंचा है. शव नहीं आने से जयप्रकाश के परिजनों का हाल बुरा है और वे सभी शव को किसी तरह से दुबई से भारत आने की उम्मीद लगाये बैठे हैं.
इसे भी पढ़ें –10 साल से बन रहा रांची विवि का रेडियो खांची, उद्घाटन की बाट जोह रहा 76 लाख का स्टूडियो




