ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

Jamshedpur Crime: कपाली पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, जल्ला फिरोज समेत तीन गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर से सटे सरायकेला–खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीते 16 मई को हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में अपराधी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज, शादाब आलम, शरीक साह और नसीम अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने लूटा गया टैब, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है.

जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से मामले का उद्भेदन करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि चारों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में होनेवाले अपराध पर नकेल कसने में सहूलियत मिलेगी. फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Indian Railways, IRCTC: रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें- ये ट्रेनें कल रहेंगी रद्द, ये है वजह

Related Articles

Back to top button