GiridihJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderRanchiTOP SLIDERTop Story

गिरिडीह पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन, भव्य स्वागत के बीच अबुआ आवास के लाभुकों को बांटा स्वीकृति पत्र

Giridih: अबुआ आवास योजना और योजना के शिलान्यास को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह हवाई अड्डा में हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर का आगमन हुआ. जहां सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व एस दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया.

इस दौरान गिरिडीह पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.हवाई अड्डा से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे गिरिडीह स्टेडियम पहुंचा. जहां पर बने भव्य मंच से अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए. समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर, सदर विधायक सुदिव्य सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह, धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक प्रो0 जय प्रकाश वर्मा, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो का जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया.

Related Articles

Back to top button