
Ranchi : कोरोना महामारी की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्यपाल के साथ कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थिति और चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया.
सीएम सोरेन ने कोरोना की लड़ाई को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से भी राज्यपाल को अवगत कराया. वहीं प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर भी चर्चा की.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi के रातू में लॉकडाउन का उल्लंघन कर इफ्तार पार्टी का आयोजन, डीसी ने बीडीओ और सीओ से मांगी रिपोर्ट
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर सरकार है प्रयासरत
शिष्टाचार मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है. सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि इन मजदूरों की सकुशल घर वापसी करा दी जाये. सीएम ने कहा कि सरकार के समक्ष चुनौतियां काफी हैं. इन चुनौतियों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार राज्यवासियों को जागरूक रही है कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें. उन्होंने कहा कि कोई भूखा न रहे, इस दिशा में भी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें – #6th JPSC : नाराज छात्रों ने तीसरे चरण में जलाये मार्क्स शीट-एडमिट कार्ड, अधियाचना वापस लेने की मांग



