Education & CareerJharkhandRanchi

#6th JPSC : नाराज छात्रों ने तीसरे चरण में जलाये मार्क्स शीट-एडमिट कार्ड, अधियाचना वापस लेने की मांग

Ranchi :  छठी जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने गुरुवार को तीसरे चरण का आंदोलन किया.

लॉकडाउन को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हजारों छात्रों ने अपने-अपने घरों पर ही शाम 7 बजे मार्क्स शीट/एडमिट कार्ड जला आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.

हाथों में प्लेकार्ड लिए सभी छात्रों ने कहा कि छठी जेपीएससी फाइनल परीक्षा में जो धांधली हुई है, उसे देख राज्य सरकार अधियाचना वापस ले और संयुक्त तौर पर 6, 7, 8 और 9 संयुक्त जेपीएससी परीक्षा आयोजित करे.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi के रातू में लॉकडाउन का उल्लंघन कर इफ्तार पार्टी का आयोजन, डीसी ने बीडीओ और सीओ से मांगी रिपोर्ट

दो चरण में आंदोलन करने के साथ हड़ताल पर भी उतर चुके हैं छात्र

जेपीएससी का पुतला जलाते हुए छात्र.

परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के जारी होने के बाद ही हजारों की संख्या में छात्र आंदोलनरत हैं. छात्र पहले ही दो चरणों में आंदोलन कर अपना विरोध जता चुके हैं.

पहले चरण में छात्रों ने 5 मिनट तक थाली, घंटी बजाकर और  मशाल व JPSC  का पुतला जलाकर, दूसरे चरण में 7 मिनट तक मोमबत्ती जलाकर अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था.

इसके अलावा छात्र अब भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी में है. इसका संकेत कुछ छात्रों ने मोराबादी स्थित बापू वाटिका में सांकेतिक हड़ताल को शुरू कर दे दिया है.

अब तीसरे चरण छात्रों ने गुरूवार को 5 मिनट तक मौन रहते हुए मार्क्स शीट/एडमिड कार्ड जलाया और आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.

इसे भी पढ़ें – #EconomicPackage : जिनके लिए की गयी राहत पैकेज की घोषणा, उन्हें ही समझने में लगेगा तीन से चार दिन का समय

छात्रों का आरोप, विज्ञापन और हाइकोर्ट के निर्देशों का आयोग ने किया है उल्लंघन

बता दें कि हजारों छात्रों ने छठी जेपीएससी परीक्षा में आयोग द्वारा धांधली कर फाइनल परीक्षा जारी करने की बात की है.

छात्रों का आरोप है कि क्वालीफाइंग पेपर-1 (हिंदी और अंग्रेजी) के मार्क्स को भी जोड़ा गया है, जो कि विज्ञापन की पूरी तरह से अवहेलना करता है. इतनी बड़ी गलती करके आयोग स्वंय में फंस गया है.

छात्रों का एक आरोप यह भी है कि आयोग ने अपने विज्ञापन में ही कहा था कि क्वालीफाइंग पेपर-1 में सभी वर्गों के लिए 30% मार्क्स और अन्य सभी अनिवार्य पेपर (II, III, IV, V, और VI)  में जेनरल वर्ग को 40%,  बीसी -1 को 34%,  बीसी-2 को 36.5 % और एससी-एसटी को न्यूनतम 32% अंक लाना अनिवार्य है.

लेकिन मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में जो भी अभ्यर्थी पेपर – 1 में 30% से कम अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें असफल घोषित कर दिया गया.

लेकिन पेपर II, III, IV, V, और VI में न्यूनतम अंक से भी कम अंक लाने वाले कई अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया गया, जेपीएससी का यह कदम हाईकोर्ट के आदेश का सीधे तौर पर उल्लंघन करता है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में श्रम कानूनों में बदलाव नही किये जायेंगे : श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button