JharkhandLead NewsRanchi

कांची सिंचाई योजनाः बारांडा शाखा नहर की संरचना पर खर्च होंगे 2923 लाख

Ranchi : राजधानी रांची को आनेवाले समय में कांची सिंचाई योजना से और अधिक लाभ मिलनेवाला है. राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत बारांडा शाखा नहर की संरचना पर काम करने का फैसला लिया है. इस नहर के लगभग 8 किमी हिस्से (0.00 किमी से 7.93 किमी) की संरचना के पुनरुद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य किया जायेगा.

इस पर 2923.37 लाख रुपये के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. पिछले दिनों (19 जनवरी को) हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर औपचारिक फैसला लिया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:आजसू पार्टी ने की क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट से भोजपुरी, मगही, अंगिका को हटाने की मांग

5000 एकड़ से अधिक जमीन की सिंचाई

बारांडा शाखा नहर के प्रारंभ से 7.93 किमी की लाइनिंग कार्य से बड़ा फायदा होगा. इस पर काम होने से 5839 हेक्टेयर खरीफ सिंचाई की जा सकेगी. इस काम को पूरा किये जाने के लिए 18 महीने की अवधि तय की गयी है. काम पूरा होने से तमाड़ प्रखंड के 845 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा.

तमाड़ के मूरपाडीह, दुबला, बोधडीह, आगरा, जानुमपीड़ी, सुन्दरडीह, पेडाईडीह, एदेलडीह, सारमाली, डेरो, भीनसाईडीह, चोगाडीह, सामारडीह, पांडरानी, गोंझूडीह, चेनयाडीह और नावाडीह गांवों के किसान लाभान्वित होंगे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांचों राज्यों में चुनावी रैली और रोड शो पर लागू रहेगी पाबंदी

Related Articles

Back to top button