
Ranchi : राजधानी में सिटी बसों का परिचालन जल्द बंद होने के कागार पर है. सिटी बस ऑपरेटर किशोर मंत्री ने बताया कि शनिवार को रांची नगर निगम की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लेना था, लेकिन किसी कारणवश यह बैठक स्थगित हो गयी. किशोर मंत्री ने खुलकर कहा कि रांची नगर निगम का रुख सिटी बस को लेकर खराब है. निगम का मौखिक तौर पर साफ कहना है कि सिटी बसों की भड़ा वृद्धि किसी भी हालत में नहीं होगी. इसके बाद ऑपरेटर ने भी निगम को हिसाब करने की बात कह दी है.
बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा यह मामला : डिप्टी मेयर
एक बस के एवज में ऑपरेटर ने 6 लाख 25 हजार रुपये सिक्यूरिटी मनी के तौर पर रखा है, जिसे ऑपरेटर ने हिसाब करके वापस करने की मांग की है. राजधानी में वर्तामान में 25 सिटी बसें धुर्वा से रातू रोड तक चल रही हैं. वहीं, इस मामले में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सिटी बसों का मामला बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा. इसके बाद विभिन्न वार्डों में समिति बनाकर बेरोजारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, कतरास थाना में शिकायत दर्ज
इसे भी पढ़ें- छह माह से मृृृत पिता को जिंदा करने के लिए बेटा कर रहा था तंत्र-मंत्र, घर के अंदर छिपा रखा था शव




