
Ranchi : प्रभु येसु के स्वागत के लिए रांची के सभी चर्च ख्रीस्त विश्वासियों में काफी उत्साह है. इसके लिए गिरजाघरों में विशेष तैयारियां की गई है. चर्च में विशेष प्रार्थना की भी तैयारी कर ली गई है. गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं, घरों में भी रंग रोगन, साज-सज्जा व आकर्षक चरनी बनाई गई है. रांची के विभिन्न गिरजाघरों में प्रेयर के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है. चार शिफ्ट में प्रभु की अराधना होगी. रात्रि 10:30 से 11:30 बजे से विशेष रात्रि मिस्सा होगी.
इसे भी पढ़ें : न्यू ईयर सेलीब्रेशन पर ओमिक्रोन का खतरा, जानें-केंद्र ने क्या दिया है निर्देश
गिरजाघरों में क्या होगा आराधना का समय:
संत पॉल्स महापासनालय बहुबाजार
यहां 24 दिसम्बर को शाम पांच बजे कैरोल सर्विस होगा. इसमें स्तुति गान की पहली व पवित्रशास्त्र से पाठ पढ़ा जाएगा. इसका संचालन रेव्ह जेम्स टोपनो करेंगे. इसमें रूबेन माल्टो, अभिषेक परधिया, सुश्री प्रीति तोपनो, सुश्री शारोन बाड़ा, सुश्री प्रिया नागडुवार, अमृत आनंद धान, राजीव शीतल, सुश्री इवेंजलिन डेविड व रेव्ह संजय तिग्गा पाठ पढ़ेंगे. इसके अलावा 24 दिसम्बर की मध्य रात्री प्रभु भोज की आराधना रात्री 11:30 बजे होगी. इसका अनुष्ठान व आध्यात्मिक संदेश बिशप बीबी बास्के देंगे. इसमें नियारेन जुनूल नाग, बेरोनिका तिग्गा व सुश्री अपूर्वा स्मृति तिर्की बाईबल पाठ करेंगे. 25 दिसम्बर को ख्रीस्त जन्मोत्सव की आराधना प्रातः 06:15 बजे होगी. इसमें रेव्ह जेएम तोपनो अनुष्ठान सम्पन्न करायेंगे. रेव्ह एस भुईयां संदेश सुनायेंगे. इसमें शमुएल तिग्गा, मगदली बोदरा व सुश्री ओमेगा रॉय बाईबल पाठ करेंगे. इसके अलावा दिन के 10:45 बजे पवित्र प्रभुभोज की आराधना सम्पन्न करायी जाएगी. इसमें रेव्ह जेएम तोपनो अनुष्ठान सम्पन्न करायेंगे और रेव्ह संजय तिग्गा संदेश सुनायेंगे. इस दौरान सुधीर बसत कच्छप, सुश्री एलीसन नोरमा तिकी व पुनम गुड़िया बाईबल पाठ करेंगे.
जीईएल चर्च
जीईएल चर्च में क्रिसमस को लेकर आराधना की तैयारी कर ली गई है. प्रभु यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर आराधना का आयोजन किया जाएगा. इसकी समय सारणी चर्च द्वारा जारी कर दी गई है. इसमें पुण्य रात की पहली आराधना शाम को 04 बजे सम्पन्न की जाएगी. इसमें आराधना का संचालन रेव्ह एम बिलुंग करेंगी व बिशप जॉनसन लकड़ा संदेश सुनायेंगे. दूसरी आराधना शाम को 05:30 बजे होगी. इसमें आराधना का संचालन रेव्ह एम बिलुंग करेंगी व मॉडरेटर बिशप जोहन उपदेश सुनाएंगे. मध्य रात्री की आराधना रात्री 11 बजे होगी. इसमें कडिदत्त एन गुडिया आराधना का संचालन करेंगे या रेव्ह एजे भंगरा उपदेश सुनाएंगे. इसके अलावा 25 दिसम्बर को जन्म पर्व की आराधना सुनाएंगे.
नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च
नोर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में क्रिसमस कु तैयारी कर ली गई है. आराधना के अनुष्ठान के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है. इसमें 24 दिसम्बर की पुण्य रात की पहली आराधना रात 2.30 बजे की जाएगी. इसका संचालन रेव्ह जेएम जय दीपक टोप्पो करेंगे व रेव्ह अगस्तुस एक्का क्रिसमस संदेश सुनायेंगे. पुण्य रात की दूसरी आराधना शाम 07:30 बजे होगी. इसमें रेव्ह असफ मिंज आराधना का संचालन करेंगे व रेव्ह राजीव सतीश टोप्पो ईश संदेश सुनायेंगे. इसके अलावा यीशु मसीह के जन्मपर्व की आराधना 25 दिसम्बर को सुबह 08:30 बजे होगी. इसका संच रेव्ह असफ मिज करेंगे व रेव्ह राजीव सतीश टोप्पो क्रिसमस संदेश सुनायेंगे.
इसे भी पढ़ें : अनुसूचित जनजातियों को ऋण व्यवस्था का अध्ययन करने दूसरे राज्यों का भ्रमण करेगी उपसमिति




